JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।

JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल स 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड. 

• उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

• ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

• होमपेज पर JEE Main 2025 Admit Card डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।

• अब अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

• स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड करें 

• अंत में भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

JEE Main 2025 परीक्षा शेड्यूल

JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

1. 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2025 - पेपर 1 (B.E./B.Tech)

2. 8 अप्रैल 2025 - पेपर 2A (B.Arch) और पेपर 2B (B.Planning)

3. 9 अप्रैल 2025 - पेपर 2A और 2B की संयुक्त परीक्षा

और नया पुराने