Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में शामिल हुए करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, 12वीं के रिजल्ट मार्च के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।
Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में शामिल हुए करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, 12वीं के रिजल्ट मार्च के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।
जानें ताजा अपडेट
बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपियों) का मूल्यांकन किया जाता है, जिसके बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी किया जाता है। इस समय बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया में जुटा हुआ है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, बोर्ड जल्द ही 12वीं का रिजल्ट घोषित कर देगा। हालांकि, अभी तक बिहार बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक रिजल्ट डेट जारी नहीं की गई है, लेकिन बीएसईबी अध्यक्ष ने संकेत दिए हैं कि नतीजे मार्च के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
• सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
• होमपेज पर ‘BSEB 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
• अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
• सबमिट बटन पर क्लिक करें।
• आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें
• अंत में भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
पिछले वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड
बिहार बोर्ड देश का सबसे तेज़ रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड माना जाता है। पिछले साल 2024 में 12वीं के नतीजे 21 मार्च को जारी किए गए थे। इस साल भी मार्च के अंत तक नतीजे घोषित होने की संभावना है।
Bihar School Examination Board, Patna के चेयरमैन श्री आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी करेंगे। इसके तुरंत बाद, Class 12 Bihar Board Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी करेगा। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अपने BSEB 12th roll number और roll code की सहायता से ऑनलाइन अपने BSEB 12th result को देख सकते हैं।
