"UP Police Bharti: रेडियो संवर्ग भर्ती शारीरिक मानक परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड"

"UP Police Bharti: रेडियो संवर्ग भर्ती शारीरिक मानक परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड"

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग के तहत सहायक ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी के कुल 1494 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। इनमें से 120 पद वर्कशॉप स्टाफ के लिए और 1374 पद सहायक ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए थे।


UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग द्वारा सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यह भर्ती 2022 के तहत आयोजित की जा रही है, और अब इस प्रक्रिया के अगले चरण की शुरुआत हो रही है। 8 फरवरी 2025 से विभिन्न जिलों में अभिलेखों की संवीक्षा (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) आयोजित की जाएगी।

इन केंद्रों में होगी परीक्षा

UP Police Bharti रेडियो संवर्ग भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का विवरण उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर मिलेगा। परीक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ सहित अन्य जिलों में निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने निकटतम केंद्र पर परीक्षा देने के लिए समय पर पहुंचना होगा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य है, क्योंकि बिना इसे लिए अभ्यर्थी शारीरिक मानक परीक्षा और अभिलेखों की संवीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।

खाली पदों की संख्या 

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग के तहत सहायक ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी के कुल 1494 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। इनमें से 120 पद वर्कशॉप स्टाफ के लिए और 1374 पद सहायक ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए थे।

इस दिन हुआ था एग्जाम 

लिखित परीक्षा 1 फरवरी 2024 से 8 फरवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा कई शिफ्टों में हुई थी और अंकों को नॉर्मलाइजेशन के जरिए समायोजित किया गया था। परीक्षा के नतीजे 7 अगस्त 2024 को घोषित किए गए थे। इसके बाद कुल 4,216 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण और अभिलेखों की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। परीक्षा के बाद जल्द ही व्हेल के नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

और नया पुराने